Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं के वार्ड 8 सुभाष मार्ग पर टूटी सड़क से परेशान लोगों ने खुद खर्च कर गड्ढे भरे। प्रशासन… ??

झुंझुनूं के वार्ड 8 सुभाष मार्ग पर टूटी सड़क से परेशान लोगों ने खुद खर्च कर गड्ढे भरे। प्रशासन… ??

Jhunjhunu ward 8 residents filling potholes on broken road themselves

झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 8 स्थित सुभाष मार्ग पर लंबे समय से खराब सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों ने खुद पहल करते हुए सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया

खुद के खर्च से करवाई मरम्मत

वार्ड के नागरिकों ने अपने निजी खर्च से बजरी, रोड़ी और सीमेंट मंगवाकर सड़क के गड्ढों को भरा। इस काम में पूर्व नगर परिषद कर्मचारी काशम अली, हिमालय डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक प्रमोद कुमावत और चाय का ठेला लगाने वाले सुनील ने पहल की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, जिससे परेशान होकर उन्होंने खुद ही काम शुरू किया।

प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

लोगों का कहना है कि आमजन नियमित रूप से टैक्स देता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, जब अतिक्रमण की बात आती है तो प्रशासन गरीबों पर तुरंत कार्रवाई करता है, लेकिन सड़क के गड्ढों को भरना आखिर किसकी जिम्मेदारी है?

राहगीरों में भी बनी चर्चा

जब लोगों को खुद सड़क के गड्ढे भरते देखा गया तो राहगीरों के बीच भी प्रशासन की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बन गई। लोगों का कहना है कि यदि जिला मुख्यालय पर ही सड़क की यह स्थिति है, तो दूरदराज के क्षेत्रों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

स्थानीय लोगों की मांग

वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर की सड़कों की समय पर मरम्मत करवाई जाए, ताकि लोगों को इस तरह खुद काम करने की नौबत न आए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur