जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को सूचना केन्द्र परिसर में बैंक आॅफ बडौदा एवं लायन्स क्लब झुंझुनू द्वारा लगाये गये वाटर कूलर का विधिवत उद्घाटन किया। यादव ने गर्मी के मौसम में कलक्ट्री एवं कोर्ट परिसर में आगंतुकों के लिये वाटर कूलर की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इंसान भोजन के बिना फिर भी दो-चार दिन जीवित रह सकता है किन्तु पानी के बिना एक पल भी नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ-साथ अब सरकारी और गैर सरकारी संगठन भी जनहित के कामों में रूचि लेने लगे हैं, जो एक अच्छी पहल है। उन्होंने बैंक आॅफ बडौदा और लायन्स क्लब के पदाधिकारियों को वाटर कूलर के लिये साधुवाद दिया। बैंक आॅफ बडौदा के क्षेत्राीय प्रबंधक पीयूष नाग ने कहा कि हमारा बैंक जहां भी जरूरत होती है, वहीं पर आम लोगों के लिये ऐसे ही जनहित के कार्यों में हमेशा आगे रहता है। उन्होंने बताया कि इस वाटर कूलर की देखरेख का जिम्मा लायंस क्लब ने ली है, इसके लिये लायंस क्लब झुंझुनू भी साधुवाद की पात्रा है। लायन्स क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र व्यास ने कहा कि हमारा क्लब जन कल्याणकारी कार्यों में सबसे आगे रहता है। उन्होंने कहा कि यहां की गर्मी अन्य जगहों की बजाय अधिक पड़ती है, इसके लिये हमारा क्लब प्यासे के पानी पिलाने की पूरी व्यवस्था करता है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्नीराम बागडिया, बैंक आॅफ बडौदा के लीड बैंक अधिकारी पवन कडवासरा, गांधी चैक के मुख्य प्रबंधक सी.एल. मीणा, सांख्यिकी के सहायक निदेशक बाबूलाल रैगर, लायन्स क्लब के सदस्य डाॅ उमेद सिंह, मुकेश मूंड, अशोक सोनी, मानाराम जांगिड, विश्वनाथ सोनी, उमेद सिंह कुलहरी, संयोजक किशन लाल जांगिड, क्लब के वरिष्ठ सदस्य डीएन तुलस्यान सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू सूचना केन्द्र में वाटर कूलर का उद्घाटन
झुंझुनू सूचना केन्द्र में वाटर कूलर का उद्घाटन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।