Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं में शनिवार रात्रि चोरों ने हाथ साफ कर लाखों का माल किया पार

झुंझुनूं में शनिवार रात्रि चोरों ने हाथ साफ कर लाखों का माल किया पार

 शहर के रोड़ न. 2 पर मोरारका कॉलेज के पास स्थित उन्नति फर्नीचर के शौरूम में शनिवार रात्रि चोरों ने हाथ साफ कर लाखों का माल पार कर दिया। उन्नति फर्नीचर के विपिन शर्मा ने बताया कि शनिवार रात को 9:30 दुकान को बंद कर घर गयें थें। सुबह 6:30 बजे कर्मचारी शौरूम पर आया तो शटर के ताले टूटे हुये मिले। कर्मचारी द्वारा फोन पर सूचना मिलने पर जब आकर शौरूम को अंदर से देखा तो 2 लेपटॉप व 32 स्क्रीन टच मोबाईल गायब थें। शोरूम के सीसीटीवी फुटेज में चोर चोरी करते हुये दिखाई दे रहे है लेकिन मुुंह पर कपडा बंधा होने के कारण चेहरा साफ दिखाई नहीं दे पा रहा है। विपिन शर्मा ने बताया कि फुटेज में तीन लोग नजर आ रहे है तथा चोर मोबाईल व लेपटॉप के अलावा अन्य किसी भी चीज को नहीं ले गये है। सीआई गोपालसिंह ढ़ाका ने बताया कि उन्नति फर्नीचर के रामोतार शर्मा बाकरा ने चोरी कि एफआईआर दर्ज करवाई है। सीसीटीवी पर जाला लगा होने से चोरी करने वालो का चेहरा साफ दिखाई नही दे रहा है। मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया गया। मामले कि जांच कि जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur