Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जिले के नंबर वन डीएसपी के एएसपी बनने पर एससी-एसटी समाज ने किया सम्मान

,

जिले के नंबर वन डीएसपी के एएसपी बनने पर एससी-एसटी समाज ने किया सम्मान

खेतड़ी[हर्ष स्वामी ] कस्बे के अंबेडकर भवन में रविवार को जिले के नबर वन डीएसपी से एएसपी बनने पर एससी-एसटी समाज ने अभिनंदन किया। कार्यंक्रम के मुख्य अतिथि मेघवाल सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष इंद्राज सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएमएचओं सीकर डॉ. विष्णदयाल मीणा, पूर्व जीएम अनूप सिंह मीना, सुरेश मीणा किशोरपुरा राष्ट्रीय मीन सेना प्रमुख, मीणा समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद थे, जबकि अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष निहाल सिंह मीणा ने की। डीएसपी से एएसपी बने विरेंद्र मीणा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेतड़ी के लोगों ने पुलिस का काफी सहयोग किया है जिसे कभी भूलाया नही जा सकता। कार्यक्रम के दौरान समाज के बलवीर मीणा लालगढ़, कैप्टन फतेहचंद मीना, महावीर प्रसाद तोगडिया, नागरमल मेघवाल, एडवोकेट रामनिवास मीना, पूर्व सरपंच इंद्राज सिंह चिचडौली, सीताराम मीना, रोहिताश मीना, रामचंद्र मीना बसई आदि लोगों ने एएसपी विरेंद्र मीणा का माल्यापर्ण कर व साफा पहनाकर सम्मान किया।