Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं JJT यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं JJT यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

Women showcasing handmade crafts and food stalls at JJT University

महिला स्टाफ और छात्राओं ने हस्तशिल्प, ज्वेलरी व व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई
झुंझुनूं स्थित श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला (JJT) यूनिवर्सिटी में महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति – प्रगति दिशा कार्यक्रम के तहत विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला स्टाफ और छात्राओं ने व्यंजनों की स्टालें और स्वयं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।


हस्तशिल्प, ज्वेलरी और व्यंजनों की लगी स्टालें

कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प वस्तुएं, हाथ से बनी ज्वेलरी, राखियां, क्राफ्ट आइटम, कढ़ाई-सिलाई से बने कपड़े और घरेलू खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए गए।

इसके साथ ही स्वादिष्ट खाने-पीने की स्टालें भी लगाई गईं, जिन्हें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ ने काफी पसंद किया।

कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए गुब्बारे फोड़ने की स्टाल और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं।


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उमा विशाल टीबड़ेवाला (मुंबई) ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम साल में कम से कम एक बार जरूर आयोजित होने चाहिए

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाएं अपने हुनर को प्रदर्शित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं


अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. स्नेहलता शेखावत और श्रीमती प्रेमलता थीं।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. अनंता साडिंल्या और डॉ. आरती पंवार ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।


बड़ी संख्या में शामिल हुईं महिलाएं

यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की महिला विकास प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और कला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम जेजेटी यूनिवर्सिटी की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस दौरान विश्वविद्यालय के कई अधिकारी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे, जिनमें:

  • इंजीनियर बी.के. टीबड़ेवाला (संपदा निदेशक)
  • डॉ. अमन गुप्ता (मुख्य वित्त अधिकारी)
  • डॉ. अरुण कुमार (खेल निदेशक)
  • डॉ. अनिल कुमार, डॉ. महेश सिंह, डॉ. सुरेन्द्र कुमार
  • डॉ. इकराम कुरैशी, पीआरओ डॉ. रामनिवास सोनी
  • डॉ. सविता सांगवान, डॉ. विनीता बसोतिया, डॉ. सुमिता बेरा, डॉ. ज्योति सोनी

सहित विश्वविद्यालय का स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहा।