Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेजेटी यूनिवर्सिटी का 13वां दीक्षांत समारोह कल

जेजेटी यूनिवर्सिटी का 13वां दीक्षांत समारोह कल

तेलंगाना की गवर्नर होंगे मुख्य अतिथि

झुंझुनू, श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़े वाला विश्वविद्यालय का 13′ वां दीक्षांत समारोह 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए जेजेटी के चेयरपर्सन डॉ. विनोद टिबडेवाला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना के गवर्नर जिष्णु देव वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन डॉ.विनोद टिबडेवाला करेंगे इस समारोह में सभी शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में जिले भर के शिक्षाविदों सहित गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत नोगिया उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरि सिंह धायल घनूरी थाना प्रभारी रामनारायण चोयल सहित पुलिस अधिकारियों ने जेजेटी कैंपस का सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया इस अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता,पी आर ओ डॉ रामनिवास सोनी मौजूद थे

इस प्रकार रहेगा गवर्नर महोदय का कार्यक्रम

तेलंगाना गर्वनर 4 फरवरी को रात्रि जयपुर राज भवन से रात्रि 8:30 जेजेटी यूनिवर्सिटी केंपस पहुंचेंगे रात्रि विश्राम के बाद गवर्नर जिष्णु देव वर्मा 5 फरवरी चुडैला स्थित जेजेटी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे 11:30 पर स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर होगा इसके बाद दीक्षांत समारोह की शैक्षिक शोभायात्रा ,राष्ट्रगान एवं सरस्वती वंदना, विश्वविद्यालय गीत एवं राजस्थानी महिमा गीत के बाद दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद उपाधि वितरण एवं राष्ट्रगान के साथ दोपहर 3 बजे कार्यक्रम संपन्न होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur