Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जोधपुरा की ढ़ाणी देगाला के ग्रामीण पानी के लिए परेशान

,

जोधपुरा की ढ़ाणी देगाला के ग्रामीण पानी के लिए परेशान

बाघोली, जोधपुरा की ढ़ाणी देगाला का टयूबवैल में मोटर गिरने के बाद आठ महिने से लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। रविवार को टयूबवैल पर ढ़ाणी के लोगो ने महगाई रथ संयोजक केके सैनी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ प्रर्दशन कर ढ़ाणी में पानी के टैंकर सप्लाई चालु करवाने की मांग की है। इस बारे में सरपंच व जलदाय विभाग के अधिकारीयों को अवगत भी करवा दिया गया है। लेकिन अभी  तक कोई सुनवाई नही हुई है। ढ़ाणी की आबादी 500 के लगभग होने के कारण  आठ या दस टैंकर पानी की सप्लाई देने की मांग की है। विरोध जताने वाले धुड़ाराम सैनी बंशीधर, पप्पूराम, भोमाराम, संदीप, घापली, मंगली,मेवली, लाली देवी, कोशल्या देवी, अशोक आदि मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur