Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नए कानून को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने की सेमिनार

नए कानून को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने की सेमिनार

झुंझुनू, राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी जोधपुर के निर्देशन मे देवेंद्र दीक्षित जिला सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में नए फौजदारी कानून 2023 पर दो दिवसीय 25 व 26 मई को नगर परिषद के सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी न्यायिक अधिकारी अभियोजन अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भाग लिया। सेमिनार में नए कानून पर सभी ने सक्रिय रूप से विचार विमर्श किया। इस सेमिनार में जिला जज देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि इस सेमिनार से नए कानून का लागू होने पर सभी न्यायिक अधिकारियों को न्याय करने में आसानी रहेगी। इस अवसर पर अरुण अग्रवाल एम ए सिटी जज, अनिल बेनीवाल पारिवारिक न्यायालय जज इसरार खोकर पोक्सो gyन्यायालय जज आशीष कुमावत एडीजे नंबर 2 सीमा ढाका एडीजे नंबर एक, सरिता नौशाद एससी एसटी न्यायालय सहित जिले भर के न्यायिक अधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur