Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्योति कुमार माहेश्वरी को समाज रत्न की उपाधि से किया सम्मानित

ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन के अध्यक्ष ज्योति कुमार माहेश्वरी को समाज रत्न की उपाधि से किया सम्मानित

श्री माहेश्वरी समाज जयपुर द्वारा

जयपुर/झुंझुनू, श्री माहेश्वरी समाज जयपुर ने बगड़ निवासी जयपुर प्रवासी ज्योति कुमार माहेश्वरी अध्यक्ष ज्योति माहेश्वरी फाउंडेशन को समाज रत्न की उपाधि से अलंकृत किया। समाज द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष द्वारा ज्योति माहेश्वरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी अपनी उपस्थिति द्वारा समारोह की शोभा बधाई एवं समाज द्वारा किए गए जाने वाले कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की। समाज अध्यक्ष केदार भाला ने ज्योति माहेश्वरी द्वारा सर्व समाज के लिए किए गए लोकोपयोगी कार्यों की सराहना की एवं शॉल सोफा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur