Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : बगड़ के ज्योति विद्यापीठ स्कूल का CBSE 12वीं में शानदार रिजल्ट

,

Jhunjhunu News : बगड़ के ज्योति विद्यापीठ स्कूल का CBSE 12वीं में शानदार रिजल्ट

CBSE 12वीं परीक्षा में बगड़ के विद्यार्थियों ने जिले का बढ़ाया मान

Students celebrating CBSE Class 12 results at Jyoti Vidyapeeth Bagad

झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

विज्ञान वर्ग में रौनक बना स्कूल टॉपर

विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र रौनक ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहे

  • 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी – 3
  • 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी – 17
  • 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी – 34

वहीं, कुल 43 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 6 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।

विद्यालय में जश्न का माहौल

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों के घरों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर अपनी सफलता का जश्न मनाया।

स्कूल प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की बदौलत हर साल बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रशासन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

संस्था के प्रबंधक चिरंजी लाल, प्राचार्या किरण सैनी और स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उदाहरण

संस्था प्रधान ने कहा,
यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। ज्योति विद्यापीठ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।

वहीं विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur