Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने तीन गोल्ड मेडल सहित 16 मेडल जीते

,

ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने तीन गोल्ड मेडल सहित 16 मेडल जीते

बगड़, 68 वी जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के छात्रों ने तीन गोल्ड मेडल सहित 16 मेडल जीते। विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। 19 वर्षीय छात्र वर्ग के आर्टिस्टिक मे कार्तिक राजपुरोहित ने , 17 वर्षीय छात्र वर्ग के रिधिमिक मे पियूष सैनी ने , ट्रेडिशनल मे पुष्पेंद्र ने , 17 वर्षीय छात्र वर्ग के आर्टिस्ट मे प्रतिज्ञा शेखावत, ट्रेडिशनल मे यशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।सभी छात्र-छात्राओं का विद्यालय में प्राचार्य श्रीमती किरण देवी ने ने माला पहनकर तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधक श्रीमान चिरंजीलाल सैनी ने सभी छात्र-छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए ढेर सारी बधाई दी। कार्यक्रम में संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur