बगड़। बाईपास स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी School में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड, जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित समर कैंप 2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं स्काउट गाइड के सीईओ महेश कालावत रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
समर कैंप में होंगी कई गतिविधियां
विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए कैंप में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप में शामिल प्रमुख गतिविधियां
- क्रिकेट
- म्यूजिक
- योगा
- डांस
- घुड़सवारी
- ताइक्वांडो
- मेहंदी
- स्पोकन इंग्लिश
- आर्ट एंड क्राफ्ट
68 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण
विद्यालय प्रशासन के अनुसार अब तक 68 विद्यार्थियों ने समर कैंप के लिए पंजीकरण करवाया है। खास बात यह है कि अन्य विद्यालयों के विद्यार्थी भी इसमें भाग ले रहे हैं।
यह समर कैंप 13 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
प्रतिभागियों को मिलेंगे प्रमाण-पत्र
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को जिला मुख्यालय झुंझुनूं एवं विद्यालय परिवार की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य अतिथि महेश कालावत ने कहा कि ऐसे समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
“समय का सदुपयोग करते हुए हर गतिविधि को उत्साह और लगन से सीखें।” महेश कालावत





