झुंझुनूं शहर के शाह नूर पहाड़ी के पास आबाद कच्ची बस्ती में रहने वाले नट समुदाय के दो पक्षो में झगड़ा हो जाने से कई घायल हो गये। झगड़े में टमकोर देवी, राजकुमार, ग्यारसीलाल, कोशल्या, सरबती सहित अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार रविवार को शादी के दौरान किसी बात को लेकर इनमें झड़प हो गई थी, जिससे समझाईस कर शांत करवा दिया गया था लेकिन इसी बात को लेकर सुबह दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनो पक्षो ने एक दुसरे पर जमकर लाठी-डंडो पर वार किया। वहीं कोतवाली थाने में एक पक्ष के चुन्नीलाल नट ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कच्ची बस्ती में दो पक्षो में झगड़ा, कई घायल
कच्ची बस्ती में दो पक्षो में झगड़ा, कई घायल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।