Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बोले कैलाश चौधरी

,

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बोले कैलाश चौधरी

भाजपा जिला कार्यशाला में कैलाश चौधरी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
झुंझुनूं, भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए 24 घंटे काम किया है।

कैलाश चौधरी ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था अब 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुँच गई है। गरीब कल्याण योजना, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष योजनाओं के माध्यम से देश का विकास सुनिश्चित हुआ है।

जिला संयोजक पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को आधुनिक हथियारों से लैस कर देश की सीमाओं को सुरक्षित किया है और भारत का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी ने की, जिन्होंने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए मंडल स्तर तक जिम्मेदारियां सौंपी।

कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू, जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी, पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष इन्द्राज सैनी, मुरली मनोहर शर्मा, प्रधान बलवान सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योरान, रिसाल कंवर, डॉ. राजेन्द्र शर्मा बुहाना, राकेश सहल, उमाशंकर महमिया, प्रवीण स्वामी, संजय मोरवाल, सौरभ सोनी सहित जिलेभर के मंडल अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur