सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] काजड़ा में आदर्श समाज समिति के तत्वावधान में शहीदे आजम भगत सिंह व इश्वर चन्द्र विधासागर की जयंती सहित राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि मनाई गई। जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कानूनविद सुरेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि भगत सिंह जी युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत है आप स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे। अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद जगदीश प्रसाद सैन ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र नायकों के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए व इनके अधूरे कार्यो को पुरा करने के लिए प्रयास करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य जया कटारिया, समाज सेवी धर्मपाल गांधी, शिक्षाविद जयपाल सिंह, शशिकांत नागवान ने कहा कि भगत सिंह , इश्वर चन्द्र विधासागर व राजा राम मोहन राय जैसी विभूतियों के दिखाये हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है व बुराई के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व उप सरपंच सांवरमल कुमावत, गजानन्द कटारिया, रामवतार, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार शर्मा, महेश कुमार धिंवा, संस्था सचिव प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार, अशोक स्वामी, नन्दलाल, होशियार सिंह, अशोक कुमावत, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह ईको ग्रीन समिति भापर के सदस्य, बाबा रुडनाथ मण्डल सदस्य कुम्हारो के बास व सैकड़ों युवा समारोह में शामिल हुए।धर्मपाल गाँधी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / काजड़ा में युवाओं ने भगतसिंह की जयंती मनाई
काजड़ा में युवाओं ने भगतसिंह की जयंती मनाई



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।