Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : काजड़ा में गैस सिलेंडर में आग, बड़ा हादसा टला

,

Jhunjhunu News : काजड़ा में गैस सिलेंडर में आग, बड़ा हादसा टला

Gas cylinder fire in Kajra village kitchen controlled by firefighters

सुबह चाय बनाते समय रसोई में सिलेंडर ने पकड़ी आग, दमकल ने पाया काबू
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के काजड़ा गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।

यहां एक घर की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


चाय बनाते समय लगी आग

जानकारी के अनुसार रोबिन चंदेलिया के घर की रसोई में यह घटना हुई।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे उनकी मां सरोज देवी चाय बना रही थीं, तभी अचानक आग गैस रेगुलेटर तक पहुंच गई और तेजी से फैलने लगी।

देखते ही देखते खिड़की और दरवाजों से आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया।


मां-बेटे ने बुझाने की कोशिश की

मां-बेटे ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग और तेजी से बढ़ती चली गई

आग बुझाने की कोशिश में रोबिन चंदेलिया और उनकी मां के पैर हल्के झुलस गए

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही गैस सिलेंडर भरवाया गया था


दमकल और पुलिस ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पिलानी नगरपालिका की दो दमकल गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


सूरजगढ़ की दमकल गाड़ी निकली खराब

मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत सिंह तंवर ने बताया कि सबसे पहले सूरजगढ़ की फायर ब्रिगेड से संपर्क किया गया, लेकिन वहां की दमकल गाड़ी खराब होने की सूचना मिली।

इसके बाद झुंझुनूं कंट्रोल रूम से संपर्क कर पिलानी नगरपालिका की दमकल गाड़ियां भेजी गईं, जिन्होंने आग बुझाई।


मौके पर जुटी लोगों की भीड़

घटना के समय आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए

समय रहते दमकल की टीम के पहुंचने से एक बड़ा हादसा टल गया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।