Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कल बाबा ढ़ाब वाले मंदिर में होगा जागरण व विशाल भंडारा

,

कल बाबा ढ़ाब वाले मंदिर में होगा जागरण व विशाल भंडारा

बास तन बेरला में

सूरजगढ़(के के गाँधी) उपखंड के मोहर सिंह का बास तन बेरला में मंगलवार को बाबा ढ़ाब वाले मंदिर में जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सरपंच वीरसिंह खरडिया ने बताया कि पहली बार ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में जागरण व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सांसद नरेन्द्र खीचड़ व विधायक सुभाष पुनियां का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुती दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur