Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर निकली कलश यात्रा

बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर निकली कलश यात्रा

हुई भव्य भजन संध्या

झुंझुनू, बगड़ रोड स्थित गणेश मंदिर के निकट गोगामेडी में पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन किया गया जिसमें 108 महिलाओं की कलश यात्रा बाबा की भव्य झांकी डीजे के साथ निशान शोभायात्रा निकाली गई। जानकारी देते हुए गोगामेडी के महंत कमल सैनी ने बताया कि भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के आतिथ्य में शोभा यात्रा गोगामेडी से रवाना होकर मोती सिंह की ढाणी, लायंस क्लब पार्क, इंदु हॉस्पिटल के रास्ते से होती हुई गांधी चौक,चूना चौक , रानी सती मंदिर से होती हुई वापस गोगामेडी तक पहुंची। महंत कमल सैनी, महेंद्र सैनी, सुभाष सैनी, कजोड़ सैनी ,रोहिताश सैनी ,शीशराम सैनी ,अशोक शर्मा, दयाराम सैनी, मनोज ,हरीश ,चुन्नी लाल सैनी आदि के नेतृत्व में निसान व कलश शोभा यात्रा एवं बावलिया बाबा पंडित गणेश नारायण की झांकी नाचते ,झूमते बाबा के जयकारों के साथ निकाली गई। महंत कमल सिंह ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व बाबा के दालबड़े का भोग लगाया गया व भाजपा नेता कमल कांत शर्मा ,भाजपा नगर मंत्री ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी व नंदलाल सैनी का माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur