Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महामंत्री बनें कंवरपाल बलवदा

राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महामंत्री बनें कंवरपाल बलवदा

चिड़ावा, जैतपुर निवासी हाल चिड़ावा के रहवासी रिटायर्ड एसआई कंवरपाल बलवदा को राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की सहमती एवं स्वीकृति से राष्ट्रीय जाट महासंघ के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ का झुंझुनूं जिले का जिला महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। बलवदा राजस्थान पुलिस में एस आई पद से रिटायर्ड अधिकारी हैं और जाट समाज के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। इसी समय क्यामसरिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जाट समाज ने रिटायर्ड एडीईओ खेल गुलझारी लाल जानूं के नेतृत्व में सॉल व साफा पहनाकर के स्वागत किया गया । इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र बांगड़वा, पूर्व प्रिंसिपल विजय सिंह बलवदा, सुरेन्द्र डीलर, बिनोद कुमार बलवदा, गंगाधर तेतरवाल, अमित गजराज, अरविंद डेला, धर्मेंद्र लाम्बा, रामसिंह अहलावत, पीटीआई इन्दरसिंह डैला, अमित बराला एवं पीटीआई ओमप्रकाश सहित अनेक जाट समाज के लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur