Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कारगिल के शहिदों को अश्रुपूरित श्रद्धाजंली देते हुए किया नमन

कारगिल के शहिदों को अश्रुपूरित श्रद्धाजंली देते हुए किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर गुरुवार को शहीद स्मारक में कारगिल के शहिदों को अश्रुपूरित श्रद्धाजंली देते हुए नमन किया गया। लायंस क्लब की ओर से गुरुवार सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम में जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव, एडीएम मुन्नीराम बगडिय़ा, एएसपी नरेशकुमार मीणा, नगरपरिषद के सभापति सुदेश अहलावत, लायंस क्लब अध्यक्ष रामबाबु चनानिया सहित अन्यजन ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। साथ ही इस अवसर पर लायंस क्लब की ओर से शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धाजंली कार्यक्रम के पश्चात्त उपस्थित अधिकारियों एंव क्लब सदस्यों ने पौधारोपण भी किया। विदित है कि लॉयन उमर कुरेशी लायंस क्लब की ओर से गत 10 वर्षो से शहीद स्मारक में कारगिल के शहिदों को अश्रुपूरित श्रद्धाजंली कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक एंव प्रायोजक है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur