Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कासनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश

कासनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी] विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर युवाओं ने भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के सदस्यों ने पौधारोपण करके पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया वहीं पिलोद ग्राम पंचायत के कासनी गांव में कांगे्रस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सांवरमल कुमावत ने बताया कि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव के नेतृत्व में युवाओं ने बैठक का आयोजन कर पेड़ लगाने, जल संरक्षण सहित पशु पक्षियों के संरक्षण का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने बताया कि पेड़ लगाना मानव जीवन बचाने के समान है इस दौरान युवाओं ने पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए। इस मौके पर जिला महासचिव विष्णु कुमावत, जहांगीर खान, सुशीला सैनी, अनिल सैनी, लोकेश कटारिया, सम्पत कुमावत सहित अनेक युवा मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur