Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन खूब जमा

जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन खूब जमा

झुंझुनूं, शेखावटी पर्यटन मेले गुरुवार की सीटी यूनिवर्सिटी और जिला प्रशासन के तत्वावधान में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र दीक्षित रहे। विशिष्ट अतिथि सम्मेलन में एडीजे तिरुपति गुप्ता, पारिवारिक न्यायालय जज राजेश कुमार सिंघल, न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा बेनिवाल, किशोर न्यायालय बोर्ड की मजिस्ट्रेट स्वाति पारीक रहे। संचालन करते हुए कवि हरीश हिंदुस्तानी ने अपनी अनेक कविताओं से गुदगुदाया । कवि सम्मेलन में जिला पीआरओ हिमांशु सिंह ने ” धीरे-धीरे वो हमें पराया कर रहें” से समां बांधा। वीर रस के कवि विवेक पारीक ने ” सबसे ऊपर नाम रहेगा मेरे शेखावाटी का” पढकर श्रोताओं में जोश भर दिया। कवि गजेंद्र कविया ने ” गाय फेर भी बांधले” और अन्य हास्य कविताओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। कवयित्री दीपा देवयानी ने “छोड़ आई रे, रोज पीवें दारूड़ी ढोलो” पढ़कर नशे पर करारा व्यंग कर दाद बटोरी। प्रसिद्ध हास्य कवि हरिओम पारीक की कविता “भैंस का वेलेंटाइन डे” पर श्रोतागण हंस हंस कर लोटपोट हो गए। कवि मेघ श्याम मेघ ने “रोज मिलते रहे सबसे हम” से माहौल को प्रेम से सरोबार कर दिया। कार्यक्रम संयोजक जेजेटी युनिवर्सिटी पीआरओ रामनिवास सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अभिषेक चोबदार, एलडीएम रतनलाल वर्मा, समाजसेवी सत्यदेव दड़िया, उमाशंकर महमिया, विजय गोपाल मोटसरा, पवन शर्मा मंचस्थ रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur