Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कायस्थपुरा का ये सैनी परिवार रियल लाइफ में कहता है, हम साथ साथ है।

, ,

कायस्थपुरा का ये सैनी परिवार रियल लाइफ में कहता है, हम साथ साथ है।

वर्तमान समय में संयुक्त परिवार सिर्फ फिल्मो या नाटकों का विषय रह गया है। रील लाइफ के परे रियल लाइफ की बात करे तो परिवार छोटी छोटी इकाइयों में टूटते जा रहे है ऐसे समय में संयुक्त परिवार की परम्परा को निभाते हुए दहेज जैसी सामाजिक विकृति से कैसे लड़ा जाये ये कायस्थपुरा के सैनी परिवार से सीखा जा सकता है। कायस्थपुरा निवासी रंगलाल सैनी ने अपने पुत्र मनीष की बिना दहेज शादी करके समाज के समक्ष आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। जी हाँ हम बात कर रहे है सामाजिक कार्यकर्ता और महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री के भतीजे व ज्येष्ठ भ्राता रंगलाल सैनी के पुत्र जो कम्प्यूटर में एम टेक व सलेट उत्तीर्ण हैं। वर्तमान में मनीष दिल्ली अधिनस्थ कर्मचारी बोर्ड में टीजीटी के पद पर सेवारत है। आज भी इनका परिवार संयुक्त परिवार में रहते हुए एक ही रसोई में बना भोजन खाते हैं। शास्त्री का कहना है कि संयुक्त परिवार को ही सम्पूर्ण परिवार माना जाता है। एकल परिवार में रहते हुए मानव भावात्मक रूप से विकलांग होता जा रहा है। फलस्वरूप जिम्मेदारियों के बोझ व बेपनाह तनान से ग्रस्त हो जाता है। बच्चों के उचित शारीरिक तथा चारित्रिक विकास के लिए संयुक्त परिवार बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इस परिवार का मानना है कि दहेज हिन्दू समाज के माथे पर एक कलंक जैसे चिपका हुआ है। दहेज एक लिप्सा है जो कभी शान्त नहीं हो सकती। सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ व सुकन्या समृद्धि योजना की परिणिति के लिए तथा समाज की सकल समृद्धि के लिए दहेज उन्मूलन अत्यावश्यक ही नहीं अनिवार्य है। हालांकि सरकार ने इस प्रथा की समाप्ति के लिए कानून भी बनाया है लेकिन सरकार के साथ आम जनता को साथ खङा होने की जरूरत है। बेटी पूजा के पिता शेखपुरा निवासी प्रभुदयाल सैनी व बेटे मनीष के पिता रंगलाल सैनी दोनों ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जखोङा में अध्यापक पद पर सेवारत हैं। सामाजिक चिंतक महेन्द्र शास्त्री का कहना है कि समाज को यही संदेश देना है कि दहेज प्रथा के उन्मूलन मे शिक्षित और उच्च वर्ग आगे आये तथा घटते संयुक्त परिवारों को विघटन से बचायें। इससे पूर्व भी रंगलाल सैनी ने अपने बेटे रोहित आजाद की शादी 2015 में बगैर किसी दहेज के की है। रोहित बीएसएनएल में टीटीए है तथा इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच से एम टेक है।
पुत्रवधू व बिसाऊ निवासी शाह जी हरिराम सैनी की बेटी सीमा सैनी बैक अधिकारी है। बिना किसी दहेज के शादी करने पर पूर्व विधायक श्रवण कुमार, कांग्रेस प्रवक्ता मुरारी सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन माव॔डिया, सामाजिक कार्यकर्ता यशवर्धन सिंह शेखावत, पूर्व विधायक मूलसिह शेखावत,कांग्रेस के प्रदेश सचिव योगेन्द्र सिंह शेखावत, चेयरमैन सुरेन्द्र सैनी, बगङ पालिकाध्यक्ष सुशीला बुन्देला, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गोविन्द सिंह राठौड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमावत, कांग्रेस महासचिव खलील बुडाना, फुले ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, दिनेश कायस्थपुरा, नवलगढ़ माली समाज के पूर्व अध्यक्ष भोजाराम सैनी, डाॅ कमलचन्द सैनी, डाॅ प्रमोद चौधरी, प्रो हितेश सैनी, प्रधानाचार्य अशोक जांगिङ, सरपंच प्रतिनिधि भीमसिह कटेवा, प्रधानाचार्य महेन्द्र सैनी, कनिष्ठ अभियंता डाल चन्द सैनी, श्री श्याम मंडल संरक्षक राकेश तंवर, महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के संरक्षक सतीश सैनी सहित अनेक गणमान्य महानुभावों ने इस सकारात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए बधाई प्रदान कर वर वधू को आशीर्वाद दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur