Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / केबीसी में हॉट सीट पर बैठी झुंझुनूं की बहु प्रेरणा तुलस्यान

,

केबीसी में हॉट सीट पर बैठी झुंझुनूं की बहु प्रेरणा तुलस्यान

हफ्तेभर में प्रसारित होगा एपिसोड

झुंझुनू, बिग बच्चन की एंकरिंग में चल रहे पॉपुलर टी वी शो कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के दागे गए सवालों का जबाब झुंझुनू की बहु प्रेरणा तुलस्यान दे चुकी है प्राप्त समाचार के अनुसार हफ्तेभर में यह एपिसोड प्रसारित होगा। मुंबई में इस एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी बताई जा रही है। वही केबीसी की टीम झुंझुनूं भी आई थी हालांकि परिवार के लोग अभी इस बारे में नहीं बोल रहे है क्योकि प्रोडक्शन हाउस के निर्देशों के कारण वह जानकारी देने से बच रहे है। गौरतलब है कि प्रेरणा तुलस्यान झुंझुनूं में साडिय़ां, सूट्स आदि का शोरूम खुद ही चलाती है। इनका पीहर किशनगढ़-रेनवाल में है प्रेरणा तुलस्यान ने 12वीं तक की पढ़ाई रेनवाल में ही पूरी की थी। इसके बाद अपने ताऊजी के पास जयपुर रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur