Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News: HCL खेतड़ी नगर में 45 लाख रुपए गबन का मामला

Jhunjhunu News: HCL खेतड़ी नगर में 45 लाख रुपए गबन का मामला

खेतड़ी नगर में 45 लाख रुपए गबन, आशीष जैन गिरफ्तार

झुंझुनूं, पुलिस थाना खेतड़ी नगर ने हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में लीज धारकों से 45 लाख रुपए गबन करने के मामले में आरोपी आशीष कुमार जैन को गिरफ्तार किया।

कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उप अधीक्षक जुल्फीकार अली के सुपरविजन में की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 02-12-2024 को परिवादी सुमन वर्मा, सहायक महाप्रबंधक (वित्त), खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स ने शिकायत की कि आरोपी आशीष जैन, लेखा सहायक, कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम में अनधिकृत रूप से बिलों में बकाया नहीं दिखाकर अगले माह के बिल जारी कर रहा था।

नवंबर 2024 में रेंट धारकों के बिलों में एरियर जुड़ने पर कंपनी को गबन का पता चला। इसके बाद थाना में मुकदमा नं. 172/2024 दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए गहन अनुसंधान किया गया। सभी संबंधित रिकॉर्ड जुटाने के बाद आरोपी आशीष जैन को 03-12-2025 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से घटना में संलिप्त अन्य लोगों और गबन की राशि की बरामदगी के लिए गहन अनुसंधान जारी है।

आरोपी की जानकारी

  • नाम: आशीष कुमार जैन
  • उपनाम: कून्नू
  • पिता: विजय कुमार जैन
  • उम्र: 42 वर्ष
  • पता: क्वार्टर नं. ई 206, प्रथम बी, खेतड़ी नगर