Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेत के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच गंभीर घायल

खेत के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच गंभीर घायल

गांव भोमपुरा में

झुंझुनू जिले के मंड्रेला थाना क्षेत्र के गांव भोमपुरा में आज बुधवार सुबह खेत के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें से 5 लोग गंभीर घायल हो गए । जिनको पहले मंड्रेला सीएचसी ले जाया गया। जहां पर उनको चिड़ावा व बाद में झुंझुनू के बीडीके हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद झुंझुनू के बीडीके हॉस्पिटल में पुलिस भी घायलों से बयान लेने के लिए पहुंची । बताया जा रहा है कि 1 दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद खेत में जा रहे रास्ते को लेकर है। घटना में बुधराम, सुरेंद्र ,अनीता, मोहरी देवी आदि घायल हुए हैं। इसके अलावा दूसरे पक्ष के भी गिरीराज, सुमेर, मोहनलाल सचिन आदि के भी घायल होने की जानकारी मिल रही हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur