Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेत से लौट रहे व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

खेत से लौट रहे व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

खेतड़ी नगर[हर्ष स्वामी ] थाने में एक व्यक्ति ने मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसरापुर निवासी बालकिशन शर्मा ने अपने ही गांव के लाला फकीर के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में बताया कि छह अगस्त की शाम करीब सात बजे खेत से अपनी पत्नी के साथ घर आ रहा था। रास्ते में लाला फकिर ने रोक कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur