लीकेज सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते 6-7 अप्रैल को संकट
झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में 6 और 7 अप्रैल को करीब 40 गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
पाइपलाइन में लीकेज सुधार का कार्य
जानकारी के अनुसार कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत चारावास पंप हाउस से खरकड़ा टैंक और वहां से खेतड़ी शहर तक आने वाली मुख्य राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज सुधार और मेंटेनेंस किया जाएगा।
इन गांवों पर पड़ेगा असर
इस कार्य के चलते खेतड़ी, गोठड़ा, राजोता, बांसियाल, नानूवाली बावड़ी, शिमला, गोरीर, दूधवा, मानोता, रंवा, मेहाड़ा, बसई, नांगलिया सहित कई ग्रामीण इलाकों में दो दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विभाग की अपील
जलदाय विभाग ने आमजन से अपील की है कि इस दौरान पानी का संयमित उपयोग करें और विभागीय कार्य में सहयोग बनाए रखें।
