Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : खेतड़ी में चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

,

Jhunjhunu News : खेतड़ी में चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

Police recover melted gold and silver jewellery in Khetri

झुंझुनूं जिले की खेतड़ी पुलिस ने नकबजनी (चोरी) के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गलाए गए सोने-चांदी के जेवरात, सोने-चांदी की छड़ें और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन में की गई।

जनवरी में हुई थी लाखों के जेवरात और नकदी की चोरी

पुलिस के अनुसार, 12 जनवरी 2026 को शीला पांडे निवासी वार्ड नंबर 19, लक्ष्मी टाकीज के पास, खेतड़ी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि 11 जनवरी को वह अपने घर पर ताला लगाकर जयपुर गई थीं। शाम को वापस लौटने पर घर के कमरों के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर चोरी कर ले गए थे।

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान गठित पुलिस टीम ने आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से राकेश (32) निवासी वार्ड नंबर 20, खेतड़ी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी का माल खरीद रखा था। बरामद सामान में सोने-चांदी के ऐसे जेवरात शामिल हैं जिन्हें गलाकर छड़ों के रूप में परिवर्तित किया गया था।

पहले भी दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में इससे पहले सोमवीर उर्फ मोटू को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया था।

इसके अलावा एक अन्य आरोपी जयसिंह को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा थार डीआई जीप भी जब्त की जा चुकी है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur