खेतड़ी [हर्ष स्वामी] पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर ने शुक्रवार को माधोगढ़ में पौधारोपण किया। भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पर्यावरण को काफी नुकसान हो चुका है तथा आमजन इसके प्रति कोई ध्यान नही दे रहा है। पर्यावरण का सरंक्षण करना हम सब की जिम्मेवारी है तभी पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इंजिनियर धर्मपाल गुर्जर ने अपने जन्मदिवस पर खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल में पौधा रोपण अभियान की शुरूआत की थी इसके तहत 41 पंचायतों में पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर प्रभूराम गुर्जर, जितेंद्र कुमार मास्टर, मालाराम आडवाणी, उम्मेद, झंडुराम, महेंद्र, कुलदीप, महेंद्र, मनोहर लाल, शंकरलाल, अशोक, बलराम, प्रकाश सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन जयदेव नारायण नवयुवक मंडल की ओर से किया गया।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेतड़ी के माधोगढ़ में किया पौधारोपण
खेतड़ी के माधोगढ़ में किया पौधारोपण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।