खेतड़ी नगर[हर्ष स्वामी ] राजपुत धर्मशाला के पास छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी किरणसिंह यादव ने बताया कि फोन पर सूचना मिली की राजपुत धर्मशाला के पास एक किराये के मकान में कुछ युवक आने-जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मेहाड़ा निवासी सुनिल गुर्जर, सुरेश गुर्जर व सुभाष गुर्जर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी यादव ने बताया कि तीनों छात्र कॉचिग करने के लिए किराये का मकान लेकर रह रहे है। इसी प्रकार कर्णसिंह जाट को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। ढ़ाणा निवासी राधेश्याम ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेतड़ी में छेड़छाड़ करने के मामले में तीन गिरफ्तार
खेतड़ी में छेड़छाड़ करने के मामले में तीन गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।