Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेतड़ी में ऋषि दधीचि और माता दधिमति की हुई मूर्ति स्थापना

,

खेतड़ी में ऋषि दधीचि और माता दधिमति की हुई मूर्ति स्थापना

कस्बे के बाराही देवी मंदिर में रविवार को ऋषि दधीचि और माता दधिमती की मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम के संयोजक  प्रेम कुमार शर्मा और डॉक्टर प्रवीण शर्मा  ने बताया कि पांच दिवसीय चलें कार्यक्रम में 18 अप्रैल को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई 19 को मूर्तियों का पूजन किया गया 20 अप्रैल को हवन तथा रविवार को ऋषि दधीचि और माता दधिमती की मूर्तियों की नगर परिक्रमा कर प्राण प्रतिष्ठा की गई इस मौके पर पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, प्रेम प्रकाश गुर्जर ,सुधीर कुमार गुप्ता ,विनोद सोनी ,केशव प्रसाद शर्मा, ईश्वर पांडे ,अशोक शर्मा ने पूजा और पूर्णाहुति में भाग लिया दोपहर को बाराही देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया पूजा अर्चना पंडित संदीप कुमार शर्मा योगेश कुमार शर्मा ने करवाई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur