पुलिस ने शुक्रवार को सुबह बड़ी कार्यवाही करते हुए हथियार सप्लायर को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि एफएसटी टीम प्रभारी विद्याधर शर्मा को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि क्षेत्र में एक हथियार सप्लायर अवैध हथियार सप्लाई के लिए आया हुआ है। इस पर थानाधिकारी खेतड़ी विक्रमसिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने खेतड़ी-नीमकाथाना सडक़ पर वनविभाग के पास मोटर साईकिल लिए खड़े कागरकठा (मिर्जापुर) उतरप्रदेश निवासी जयवीर सिंह को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो एक देशी कट्टा तीन जिन्दा कारतूस व एक खाली कारतूस मिले। जिन्हे जब्त तथा आरोपी को गिरफ्तार कर मोटर साईकिल भी जब्त की। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने झुंझुनू व सिंघाना से हथियार सप्लाई करना स्वीकार किया है। इसके साथ ही नशीले पदार्थो की सप्लाई में भी लिप्त होना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली व उतरप्रदेश में कई मामले दर्ज है। सम्बन्धित थानो से जानकारी ली जा रही है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेतड़ी में एसएसटी टीम ने पकड़ा हथियार सप्लायर
खेतड़ी में एसएसटी टीम ने पकड़ा हथियार सप्लायर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।