Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेतड़ी पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश संजय उर्फ बच्चिया दबोचा

खेतड़ी पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश संजय उर्फ बच्चिया दबोचा

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : खेतड़ी पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश संजय उर्फ बच्चिया दबोचा

झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश और हार्डकोर अपराधी संजय उर्फ बच्चिया को गिरफ्तार कर लिया है।

 एसपी के निर्देश में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत एवं
वृताधिकारी जुल्फीकार (RPS), वृत खेतड़ी के सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी मोहनलाल (पु.नि.) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।

 घर से मिला था अवैध हथियार

पुलिस के अनुसार 18 जनवरी 2026 को सक्रिय अपराधियों, अवैध कारोबारियों एवं एचएस (हिस्ट्रीशीटर) की चेकिंग अभियान के दौरान
संजय उर्फ बच्चिया के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई।

इस दौरान घर से एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
मौके से उसके सहयोगी निखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया गया,
जबकि संजय उर्फ बच्चिया मौके से फरार हो गया

 25 हजार का इनाम घोषित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फरार आरोपी संजय उर्फ बच्चिया पर
25,000 रुपये का इनाम घोषित किया।

 सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली सफलता

गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने

  • संभावित ठिकानों पर दबिश दी

  • सीसीटीवी फुटेज खंगाले

  • मुखबिर तंत्र सक्रिय किया

  • तकनीकी व आसूचना संकलन किया

इन प्रयासों के बाद देर रात आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 23 आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी
संजय उर्फ बच्चिया पुत्र गजेन्द्र सिंह
जाति गुर्जर, उम्र 28 वर्ष
निवासी बंधा की ढाणी, पपुरना, थाना खेतड़ी, जिला झुंझुनूं

उसके खिलाफ पूर्व में 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिससे वह क्षेत्र का कुख्यात हार्डकोर अपराधी माना जाता है।

 पुलिस कर रही आगे की पूछताछ

फिलहाल आरोपी से अवैध हथियार और आपराधिक नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे और खुलासे संभव हैं।