खेतड़ी। झुंझुनूं जिला पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार की गई।
बंद मकानों को बनाया था निशाना
पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को संजय कुमार शर्मा निवासी करोल बाजार, खेतड़ी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि जब वह अपने बंद मकानों की देखरेख के लिए पहुंचे तो मकानों के दरवाजे खुले मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और अन्य जगहों से सामान चोरी हो चुका था।
चोरी किए गए सामान में:
- एलईडी टीवी
- चांदी के सिक्के
- कुलर किट मोटर
- लेडीज-जेण्ट्स घड़ियां
- नए-पुराने बर्तन
- चांदी की पायजेब
- नकदी
शामिल थी।
तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी मोहनलाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना संकलन के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए:
- असलम खान पुत्र गुल्लु नारिया (32) निवासी वार्ड नंबर 8, खेतड़ी
- राहुल उर्फ डंका उर्फ बाबू पुत्र राजेश वाल्मीकि (22) निवासी तालाब का मोहल्ला, खेतड़ी
को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया:
- एलईडी टीवी
- कुलर मोटर
- बर्तन सेट
सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
आरोपियों से जारी है पूछताछ
पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं।




