Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खेतड़ी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

खेतड़ी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार

झुंझुनू जिले की खेतड़ी विधानसभा की थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आज दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से लोडेड पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि अजय उर्फ चीकू जिसके ऊपर 5000 रु का इनाम रखा गया था उसको आज लोडेड पिस्तौल के साथ खेतडी से गिरफ्तार किया है वहीं इसके साथ ही अन्य एक अपराधी प्रवीण को भी अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ही अपराधियों पर पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं जिनमें डकैती 307 सहित अन्य कई तरह के अपराध दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही है जिसके तहत जिले में अभियान जारी रहेगा और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजना ही झुंझुनू जिला पुलिस का मकसद रहेगा।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur