Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / यह झुंझुनू है! फॉर्च्यूनर से कर लेते है अवैध शराब की तस्करी, 2 गिरफ्तार

,

यह झुंझुनू है! फॉर्च्यूनर से कर लेते है अवैध शराब की तस्करी, 2 गिरफ्तार

नाकाबंदी तोड़कर भागी फॉर्च्यूनर, 8 किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

Police seize illegal liquor cartons from Fortuner vehicle Khetrinagar

झुंझुनूं जिले के खेतड़ीनगर थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए
एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 25 पेटी शराब (करीब 1200 पव्वे) जब्त किए हैं।

इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


नाकाबंदी तोड़कर भागी गाड़ी

घटना 7 अप्रैल 2026 की है, जब पीपली चौराहा जसरापुर पर पुलिस नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान एक सफेद फॉर्च्यूनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने:

  • बैरिकेड तोड़ते हुए
  • सरकारी जीप को टक्कर मारकर
    तेज गति से फरार हो गया

टक्कर में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई और टायर भी फट गया।


8-10 किमी पीछा कर पकड़ी गाड़ी

पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए करीब 8 से 10 किलोमीटर तक पीछा किया
आखिरकार गाड़ी को लोयल का बास – श्री सरदारपुरा के पास पकड़ लिया गया।


2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

गाड़ी में सवार तीन लोगों में से:

  • करण सिंह (32)
  • महेन्द्र कुमार (25)

को पुलिस ने पकड़ लिया।

जबकि तीसरा आरोपी राहुल मीणा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


गाड़ी से मिली 25 पेटी शराब

फॉर्च्यूनर (RJ 30 UA 3222) की तलाशी लेने पर
25 पेटी देशी शराब (1200 पव्वे) बरामद हुई

जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।


पुलिस टीम की कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई

  • पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (IPS)
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत (RPS)
  • वृताधिकारी जुल्फीकार अली (RPS)

के निर्देशन में की गई।

टीम का नेतृत्व थानाधिकारी राकेश कुमार ने किया।


मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
फरार आरोपी की तलाश जारी है।