Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खिलाडियों के लिए अच्छी खबर, केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए जिले के खिलाडिय़ों से आवेदन आमंत्रित

खिलाडियों के लिए अच्छी खबर, केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए जिले के खिलाडिय़ों से आवेदन आमंत्रित

 राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् ने माउंट आबू में हो रहे 60वें केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए खिलाडिय़ों से आवेदन आमंत्रित किए है । जिला खेल अधिकारी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि माउंट आबू में आयोजित इस शिविर में 19 मई से 8 जून तक हैडबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, क्रिकेट, एथलेटि€स खेलों का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार जयपुर में 23 मई से 12 जून तक आयोजित शिविर में तीरन्दाजी, खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग , टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, भारोत्तोलन, बास्केटबाल, शूटिंग, घुडसवारी का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक खिलाडी स्थानीय स्वर्ण जयन्ती स्टेडियम स्थित खेल अधिकारी कार्यालय में 8 अप्रेल तक आवेदन कर सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur