जसरापुर के पुर्व सरपंच व जसरापुर मंडल अध्यक्ष केदार खिंची पर जानलेवा हमला करने के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी धमेंद्र मीणा ने बताया कि 24 मार्च को जसरापुर बस स्टैंड पर बाेलेरा में सवार होकर आए चार पांच युवकों ने हवाई फायर कर चाय की दुकान पर बैठे पुर्व सरपंच केदार खिंची का अपहरण कर जान लेवा हमला करने की वारदात को अंजाम देकर खिंची के हाथ-पांव तोड़ कर घायल अवस्था में रसूलपुर अस्पताल के सामने पटक कर चले गए थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी मनिष अग्रवाल ने डीएसपी वीरेंद्र मीणा के नेतृत्व में टीम गठीत कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस संबंध में पीसी रिमांड पर चल रहा सादा की ढ़ाणी तन मुसनोता थाना नांगल चौधरी हररियाणा निवासी पुष्कर गुर्जर से पुछताछ की तो उसने वारदात में बंधा की ढ़ाणी तन पपुरना निवासी धनपतसिंह ऊर्फ सोनू राजपूत भी शामिल होना बताया। आरोपी पुष्कर से मिली जानकारी पर धनपतसिंह ऊर्फ सोनू राजपूत की तलाश शुरू की। मुखबीर से सूचना मिली की धनपतसिंह ऊर्फ सोनू राजपूत उदयपुरवाटी में देखा गया है। मुखबीर की सूचना पर उदयपुरवाटी से थाने लाकर धनपतसिंह ऊर्फ सोनू राजपूत से सख्ती से पुछताछ की तो उसने घटना को अंजाम देना कबुल कर लिया। थाानाधिकारी मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ खेतड़ी थाने में तीन-चार मारपीट के मामले दर्ज है। गौरतलब है कि इससे पूर्व खिंची पर हमला करने का मुख्य आरोपी जसरापुर निवासी झण्डुराम उर्फ झण्डु को गिरफ्तार कर लिया वही पुष्कर गुर्जर पीसी रिमांड पर चल रहा है। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि वारदात में काम में ली गई पिस्तोल व अन्य सामान सहित अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खिंची पर जान लेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
खिंची पर जान लेवा हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।