Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / खिरोड़ जीण माता क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का समापन

,

खिरोड़ जीण माता क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का समापन



खिरोड़,( राकेश स्वामी) कस्बे के निकटवर्ती सेवानगर रास्ते पर पिछले दिनों से चली आ रही जीण माता क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि नवलगढ़ भाजपा युवा नेता राजेश कटेवा तथा विशिष्ट अतिथि सरपंच महावीर प्रसाद भांभू ने किया। जीण माता क्रिकेट क्लब टीम की ओर से सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानीय टीमों ने भाग लिया। फाइनल क्रिकेट मैच मोहनवाड़ी और बसावा के मध्य खेला गया। जिसमें मोहनवाड़ी टीम विजेता रही।विजेता व उपविजेता टीम को पदक व ट्रॉफी ओर नगद इनाम देकर खिलाड़ियों की सराहना की। राजेश कटेवा ने कहा प्रतिभागियों और जनता से राष्ट्र के लिए काम करने और एकता व भाईचारा बनाए रखने की अपील की, जो कि शांति समृद्धि और विकास के लिए बुनियादी तत्व है। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी और प्लास्टिक मांझे का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। आयोजक टीम बजरंग सिंह, महमूद अली व राजवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा बसावा मंडल अध्यक्ष किशन लाल गुर्जर,भार्गव समाज के अध्यक्ष महेंद्र भार्गव, शक्ति सिंह शेखावत, हिम्मत सिंह बाला पोता, मनोज कुमावत मातादीन भार्गव शंकर सिंह देवीलाल कुमावत भवानी सिंह निखिल भार्गव विकी भार्गव, महेंद्र सिंह शेखावत तथा अनेक क्रिकेट प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur