चिड़ावा, मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले में खुडाना बस स्टैंड के पास कल देर शाम एक सड़क हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे में मिनी बस, कार और एक वैन क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
मिनी बस और कार की हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार सबसे पहले मिनी बस और कार के बीच टक्कर हुई।
कार के पीछे चल रही वैन भी अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों वाहनों से टकरा गई और पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सालासर से लौट रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि मिनी बस में सवार श्रद्धालु सालासर बालाजी के दर्शन कर गुरुग्राम लौट रहे थे।
वहीं कार में सवार युवक कवरपुरा निवासी बताए गए हैं।
तीनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
हालांकि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।
पुलिस ने संभाली स्थिति
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।




