Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / किसान महासभा की बैठक संपन्न, नहर लाओ, काटली बचाओ आंदोलन का करेंगे आगाज

किसान महासभा की बैठक संपन्न, नहर लाओ, काटली बचाओ आंदोलन का करेंगे आगाज

5 जुलाई से लोयल व 10 जुलाई से बुहाना में अनिश्चितकालीन धरना व पदयात्राओं से करेंगे जनजागरण

चिङावा, अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज चिङावा कार्यालय पर सुबेदार बजरंग लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड फूलचंद ढेवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक फासीवाद व कार्पोरेट लूट के खिलाफ भारतीय जनता ने जनादेश देकर यह साबित कर दिया कि किसानों- मजदूरों के खिलाफ किसी भी जन विरोधी कदमों को बर्दाश्त नहीं किया जावेगा । अखिल भारतीय किसान महासभा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी । राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि एम एस पी को कानूनी गारंटी देने, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश अनुसार सी+2 के हिसाब से फसलों की लागत का डेढ गुणा भाव देने की मांग को लेकर 500 किसान संगठनों के संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन को जिले भर में अन्य संगठनों के साथ मिलकर विस्तार दिया जावेगा । बैठक में इस बात पर खुशी जाहिर की गई कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरे अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड अमराराम सीकर संसदीय क्षेत्र से , अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड राजाराम सिंह काराकाट संसदीय क्षेत्र से व किसान महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव कामरेड सुदामाप्रसाद आरा संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गये ।

बैठक में तय किया कि 5 जुलाई से यमुना व कुंभाराम लिफ्ट नहर का पानी लाओ काटली व बसई नदी बचाओ आंदोलन का आगाज किया जावेगा । सुरजगढ, पिलानी व उदयपुरवाटी विधान सभा क्षेत्र में कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना का सिघ्र पानी लाने, शीत प्रकोप से नष्ट हुई 2022-23 की रबी फसल के मुआवजे से वंचित किसानों को अविलंब मुआवजे का भुगतान करने व प्रधानमंत्री फसल बीमा में क्रोप कटिंग में पारदर्शिता लाकर बीमा कंपनियों की लूट से किसानों को बचाने की मांग भी आंदोलन का हिस्सा होगी । उपरोक्त मांगों को लेकर 5 जुलाई से लोयल ग्राम बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जावेगा तथा आसपास के पचास ग्रामों में पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जावेगा । बुहाना तहसील के सामने 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना देकर आसपास के बुहाना व सुरजगढ तहसील के 70 ग्रामों में जनजागरण अभियान चलाया जावेगा । ग्राम ग्राम में कमेटियों का गठन कर आंदोलन को मजबूत किया जावेगा । इस दौरान क्षेत्रीय सम्मेलन भी किये जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में की जा रही अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ कल सोमवार को सहायक अभियंता कार्यालय चनाना पर विरोध ज्ञापन दिया जावेगा । अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रतिनिधि मंगलवार 25 जून को अधीक्षण अभियंता झुंझुंनू को ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी देंगे ।

बैठक में सांगठनिक ज़िम्मेदारी के तहत चिङावा प्रखंड के अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ टोनी, उपाध्यक्ष मुख्त्यार सिंह गजराज, सचिव देवेन्द्र बाल्याण, संगठन सचिव महेंद्र सिंह सोमरा व प्रचार सचिव रतीराम राव को बनाया गया । सुरजगढ प्रखंड का अध्यक्ष प्रेम सिंह नेहरा को बनाया गया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur