Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / किसान महासभा ने बाजरा की खरीद न होने,डी ए पी की किल्लत व कृषि क्षेत्र को नयी बिजली रात में देने की घोषणा पर जताया विरोध

,

किसान महासभा ने बाजरा की खरीद न होने,डी ए पी की किल्लत व कृषि क्षेत्र को नयी बिजली रात में देने की घोषणा पर जताया विरोध

26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के राजभवन मार्च में किसान महासभा के जायेंगे 50 कार्यकर्ता

नहर लाओ जिला बचाओ अभियान की दो सप्ताह की पदयात्रा 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक बुहाना से होगी चालु

चिङावा, अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज चिङावा में कामरेड रामकुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य में बाजरा की खरीद न होने, डी ए पी की उपलब्धता सुनिश्चित न करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कंपनियों द्वारा फसल नष्ट होने पर भी जिले के किसानों को क्लेम न देने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया । बैठक में राजस्व विभाग की क्रोप कटिंग पारदर्शी न होने पर भी राजस्व विभाग व बीमा कंपनियों की मिलीभगत करार दिया । बैठक में तय किया कि 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आव्हान पर राजभवन मार्च जयपुर में किसान महासभा के 50 कार्यकर्ताओं के जाने का निर्णय हुआ। नहर लाओ जिला बचाओ अभियान के दूसरे चरण में 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक दो सप्ताह का पदयात्रा का कार्यक्रम लिया गया । 28 नवंबर को 11 बजे पदयात्रा बुहाना से चालु होगी । पदयात्रा की प्रमुख मांगों में झुंझुंनू जिला में यमुना नहर का पानी लाने, एम एस पी को कानूनी गारंटी देने, फसल की क्रोप कटिंग में पारदर्शिता लाने, सिंघाना से सतनाली सहित भारी किराया राशि वसूलने वाले रूटों पर राजस्थान रोडवेज चलाने, किसानों को 6-6 घंटे ब्लोक में दिन में ही बिजली देने, ग्राम सेवा सहकारी समितियों की तरफ से ब्याज मुक्त ऋण में सहकार जीवन सुरक्षा बीमा में 60 वर्ष से बङे वरिष्ठ नागरिकों से तिगुना प्रीमियम राशि को राज्य सरकार द्वारा वहन करने आदि मांगों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा । बैठक में विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों द्वारा सुविधा शुल्क वसूल कर साझे कृषि कनेक्शन वाले किसानों को परस्पर लङाने की नीति की निंदा की । बङागांव सहायक अभियंता कार्यालय के सामने धरने पर बैठे किसान परिवार को उन्हीं के परिवार के साथ नियम विरुद्ध काम कर संघर्ष करवा दिया ।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कामरेड फूलचंद ढेवा,कामरेड रामचंद्र कुलहरि, जिलाध्यक्ष कामरेड ओमप्रकाश झारोङा,जिला उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास,कामरेड रामकुमार यादव, कामरेड रामेश्वर मैनाना,राजवीर सिंह कुलहरि, कामरेड प्रेम सिंह नेहरा,कामरेड जयपाल सिंह बसेरा,कामरेड सहीराम मांझू,कामरेड रामनारायण ढेवा,कामरेड रतीराम राव, कामरेड हरीओम पिलानी,कामरेड रोतास काजला हवलदार,कामरेड हंसराम लांबा हवलदार ने संबोधित किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur