किशोरपुरा में करणी क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शुभारंभ करते उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ के काग्रेस महासचिव प्रेमप्रकाश सैनी किशोरपुरा में रविवार को करणी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जगदीशानंद महाराज के सानिध्य में उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ के काग्रेस महासचिव प्रेमप्रकाश सैनी ने फीता काटकर किया । समारोह के मुख्य अतिथि मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश मीणा ने की। विशिष्ठ अतिथि भीवाराम मेघवाल, अजित सिंह शेखावत, एडवोकेट मोतीलाल, सुभाष मिश्रा , दलीप सिंह, प्रकाश गुड़ा , अशोक सैनी आदि थे। मुख्य अतिथि सैनी ने कहा कि हर व्यक्ति की जिंदगी में सर्घष होते है । वैसे ही खिलाड़ी हमेशा हार और जीत में समान व्यवहार करते है। आयोजक लोकेन्द्र सिंह, गोलु मीणा, सोनू , मानदेवन्द्र सिंह आदि ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। उद्घाटन मैच बाघोली की टीम व खौह की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बाघोली की टीम विजय रही। प्रतियोगिता में 30 टीमें हिस्सा लेगी। विजेता व उप विजेता टीमों को फाइनल मुकाबले में11000 व 5100 रू ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान नंद सिंह पौंख, राजेश खटाणा, संदीप सिंह , कौशल भारद्वाज , प्रदीप सहीत दर्जनों लोग मौजुद थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / किशोरपुरा में करणी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
किशोरपुरा में करणी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।