Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / किशोरपुरा में करणी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

किशोरपुरा में करणी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

बाघोली, किशोरपुरा में करणी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को संत श्री श्री 108 बाबा जगदीशानंद के सानिध्य में शुरू होगा। आयोजक संजय सिंह, लोकेन्द्र, मोनू सिंह, गोलू, सोनू, देवेन्द्र आदि ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ के काग्रेस प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश सैनी (मिलन होटल )करेगें। मीन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशमीणा, किशोरपुरा , सुर्दशन सिंह छात्रसंध के अध्यक्ष व राजस्थान पुलिस के गोपालसिंह शेखावत अतिथियों का स्वागत करेगें। प्रतियोगिता 10 दिन चलेगी। विजेता टीम को 11000 व उप विजेता टीम को 5100 रू व ट्रॉफी दी जावेगी। प्रतियोगिता में 30 टीमें हिस्सा लेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur