Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कोलकाता प्रवासी ने किया सांसद का नागा शॉल ओढाकर सम्मान

,

कोलकाता प्रवासी ने किया सांसद का नागा शॉल ओढाकर सम्मान

छापड़ा ग्राम विकास के लिए ज्ञापन सौंपा

झुंझुनू, ग्राम छापड़ा निवासी कोलकाता प्रवासी पवन कुमार, पाना देवी सेठी की तरफ से छापड़ा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रतन सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह कुमावत, सचिव दीपचन्द लाखवान, जितेन्द्र कुमावत ने झुन्झुनू जिला परिषद स्थित सांसद कार्यालय में सांसद नरेन्द्र कुमार का नागा शॉल ओढाकर सम्मान किया तथा छापड़ा ग्राम विकास के लिए 200 मीटर इटरलॉक व 500 फुट मुक्ति धाम के लिए बाउन्ड्री वॉल बनवाने के लिए और मेघवाल बस्ती के सार्वजनिक कुए पर पानी की टंकी के लिए ज्ञापन दिया। सांसद ने ज्ञापन को स्वीकार कर स्वीकृति जारी करने के लिए अनुषशां की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur