Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / कोटक महिन्द्रा इंश्योरेंस के कार्यालय का किया शुभारम्भ

,

कोटक महिन्द्रा इंश्योरेंस के कार्यालय का किया शुभारम्भ

झुन्झुनूं, मण्डावा मोड, स्थित तिलोटिया टॉवर के प्रथम फ्लोर पर जीवन बीमा प्रदाता कोटक महिन्द्रा इंश्योरेंस के कार्यालय का उद्धाटन आज भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, सज्जन सिंह पूनियां, दयानन्द सिंह ढूकिया एवं हाजी कासम नागौरी के मुख्य अतिथ्य में किया गया। सूबेदार मेजर राम सिंह डूडी एवं कोटक परिवार ने जीवन बीमा प्रदाता के लाभों के बारे में बताया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि जीवन बीमा के महत्व को बताते हुए कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा पशु व फसल बीमा योजना भी शुरू की गई। इस अवसर पर किरण बाला, सुशील खटकड, मोनिका डूडी, डॉ. तनसुख जांगिड़, महीपाल सिंह डूडी, महीपाल सिंह बसेरा, महीपाल सिंह कृष्णीयां, रधुवीर सिंह काजला, सीपी काजला, राकेश डूडी, विजेन्द्र थाकन, अमर सिंह डूडी, मनवर अली खान उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur