Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu : झुंझुनूं से कुम्हार-कुमावत समाज जयपुर महापंचायत के लिए रवाना

Jhunjhunu : झुंझुनूं से कुम्हार-कुमावत समाज जयपुर महापंचायत के लिए रवाना

Jhunjhunu Kumhar Kumawat community members leaving for Jaipur rally

सामाजिक अधिकार महापंचायत में भाग लेने समाज के युवा और प्रतिनिधि रवाना

झुंझुनूं, राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के तत्वावधान में जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाली सामाजिक अधिकार रैली और महापंचायत में भाग लेने के लिए झुंझुनूं जिले से समाज के प्रतिनिधि और युवा उत्साह के साथ रवाना हुए।

यह दल जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत के नेतृत्व में जयपुर के लिए निकला।

रवाना होते समय समाज के लोगों ने एकजुटता और अधिकारों को लेकर नारेबाजी की और महापंचायत में बड़ी संख्या में भागीदारी का संकल्प लिया।


समाज के अधिकारों को लेकर आयोजित महापंचायत

जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया कि जयपुर में आयोजित यह महापंचायत कुम्हार-कुमावत समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों को लेकर आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से समाज सरकार के सामने अपनी छह प्रमुख मांगें रखेगा।


सरकार के सामने रखी जाएंगी ये प्रमुख मांगें

महापंचायत के माध्यम से समाज की ओर से सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूप से

  • ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण कर समाज को न्यायसंगत भागीदारी देना
  • श्रीयादे माटी कला बोर्ड को तकनीकी और MSME से जोड़कर विकास करना
  • राजनीतिक दलों में जनसंख्या के अनुपात में टिकट और प्रतिनिधित्व
  • जिला और तहसील स्तर पर समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास हेतु भूमि आवंटन
  • किसान आयोग और महिला आयोग जैसे संवैधानिक बोर्डों में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना

शामिल हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे डॉ. आर.सी. कुमावत

जयपुर में आयोजित इस महापंचायत की अध्यक्षता डॉ. आर.सी. कुमावत करेंगे।

इस दौरान झुंझुनूं से रवाना हुए दल में कई समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।


ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर
सुशील प्रजापति, अशोक प्रजापति, गोविंद कुमावत, जितेंद्र कुमावत, पिंटू कुमावत, सोनू कुमावत, मोहन कुमावत, नाथू कुमावत, मुकेश जलन्द्रा, शंभू दयाल कुमावत, नरेंद्र सिंह शेखावत, संदीप कुमावत, संजय कुमावत, अजय कुमावत, श्रीचंद कुमावत, मामराज कुमावत, मांगीलाल कुमावत, ओमजी कुमावत, मंगल कुमावत, नंदलाल कुमावत, राधेश्याम कुमावत, राजेश कुमावत, हेमंत कुमावत सहित कई समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur