Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / श्रम विभाग का दो दिवसीय शिविर कल से

श्रम विभाग का दो दिवसीय शिविर कल से

झुंझुनूं, सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत जिले में 9 फरवरी को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं में दो दिवसीय पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। शिविर में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं में पंजीयन किया गया। श्रम कल्याण अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 57अंसारी कालोनी (असगर किराना स्टोर के सामने) झुंझुनूं में दो दिवसीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां इस शिविर में निर्माण श्रमिक, ई- श्रम एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के अंतर्गत पंजीयन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया की इन योजनाओं में निर्माण श्रमिक, बढ़ई, वेल्डर, धोबी, नाई, होटल कर्मी व अन्य श्रमिक वर्ग का पंजीयन कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान कर उनका पंजीयन किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur