Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पचेरी कलां में मजदूर दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पचेरी कलां में मजदूर दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

ईंट भट्ठा मालिक से ठगी के आरोपी को पचेरी पुलिस ने पकड़ा

पचेरी कलां, झुंझुनूं ईंट भट्ठा मालिक से मजदूर दिलाने के नाम पर ₹3.96 लाख की ठगी के मामले में वांछित आरोपी विजय सिंह को पचेरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में की गई।


घटना का पूरा विवरण

03 मई 2025 को विक्रम सिंह पुत्र फुसाराम निवासी पथाना ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि विजय सिंह, निवासी जहाज, तहसील उदयपुरवाटी, उनके ईंट भट्ठे पर आया और मजदूर उपलब्ध करवाने के नाम पर ₹3,96,000 की ठगी कर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू किया गया।


पुलिस कार्यवाही

जांच के दौरान विजय सिंह का जुर्म प्रमाणित पाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसमें शामिल थे:

  • राजपाल, थानाधिकारी, पचेरी कलां
  • नरेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक
  • सुनील, कांस्टेबल (938)

टीम ने आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: विजय सिंह
  • पिता का नाम: संतलाल
  • उम्र: 45 वर्ष
  • जाति: बलाई
  • निवासी: ग्राम जहाज, थाना उदयपुरवाटी
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur